वार्ड 21 लीची बगान मोहल्ले की सड़कों पर जलजमाव पर किसी का ध्यान नहीं

Updated at : 11 Oct 2025 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
वार्ड 21 लीची बगान मोहल्ले की सड़कों पर जलजमाव पर किसी का ध्यान नहीं

वार्ड 21 लीची बगान मोहल्ले की सड़कों पर जलजमाव पर किसी का ध्यान नहीं

विज्ञापन

– सड़क पर गिरने से अधिक फजीहत का लगता है डर, जिम्मेवारों के कानों नहीं रेंगता जू – बिना बारिश सड़कों पर पानी बहना नियती में हो गया शामिल – दूसरे की खाली जमीन के सहारे हैं इस वार्ड के कई लोग कटिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले तक जिले में योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन का सिलसिला जारी था. अब चुनाव का घोषणा हो चुका है साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो चुका है. ऐसे में जिले में योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन पर ब्रेक लग चुका है. ऐसे में निगम अंतर्गत अधिकांश वार्ड में विकास कार्य किये गये जिससे कई वार्ड के मोहल्लों में चकाचक सड़क मिल जायेंगी तो कई वार्ड में सड़क निर्माण को लेकर शिलान्यास कर पूर्व में कार्य शुरू भी कर दिया गया लेकिन लोगों को अबतक पक्की सड़क का इंतजार है. निगम के वार्ड 21 रिहायशी वार्ड में शामिल होने के बावजूद सड़क पर जलजमाव की समस्या नेताओं को यह अपनी ओर खींच नहीं सकी. इस वार्ड के लीची मोहल्ले की सड़कों पर आवागमन करना चाह रहे हैं तो सावधान व सतर्क रहना होगा. ऐसा इसलिए कि बिना बारिश सड़कों पर गंदा पानी बहना नियती में शामिल हो गया है. टंकी का गंदा पानी सड़क पर वार्ड के लोगों द्वारा मजबूरीवश हो या शान सड़क पर गिरने से अधिक लोगों के बीच फजीहत होने का डर लगा रहता है. दूसरे के खाली जमीन के सहारे ही इस वार्ड के कई लोगों के घरों के टंकी निर्भर है. इसको लेकर बार-बार इस वार्ड के लोगों द्वारा पार्षद से शिकायत कर चुके हैं. बावजूद अब तक कानों जू तक नहीं रेंगने से वार्ड के इस मोहल्लों में रहने वाले लोग अब शमिंदगी महसूस करने लगे हैं. सेवानिवृत प्राचार्य डॉ दिलीप कुमार यादव, आर्मी के जवान राकेश रमण, संजीव जायसवाल समेत कई लोगों का कहना है कि इस वार्ड के दर्जनों घरों के लोगों को खाली पड़ी जमीन में पानी गिराने की मजबूरी है. ऐसा इसलिए कि न तो इस मोहल्लों में सड़क है न ही नाला का निर्माण किया गया है. जिसको लेकर टंकी भर जाने की वजह से लोग सड़क पर खड़ा होकर सड़क पर गंदा पानी बहाने को मजबूर हो जाते हैं. हालांकि लाख प्रयास के बाद इस सड़क का कायाकल्प को लेकर निगम सरकार जगी है. उक्त सड़क निर्माण को लेकर शिलान्यास किया गया है. साथ ही नाले का निर्माण मुख्य द्वार से आगे की ओर कर दिया गया है. लेकिन मोहल्लों की सड़कों के किनारे नाला नहीं होने की वजह से जब तब टंकी का गंदा पानी सड़क पर बहते रहता है. जिसकी वजह से आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ जाता है. रास्ता बदलकर करना पड़ता है आवागमन इस मोहल्ले के लोगों का कहना है कि मोहल्ले में प्रवेश करने वाली सड़क नाम का है. नाला तो बना ही नहीं, बगल में दो चार कठ्ठा खाली जमीन रहने की वजह से इसी में सभी के घरों का पानी गिरता है. जब उक्त खाली जमीन में पानी से भर जाता है तो सड़क पर जलजमाव की समस्या से मोहल्लेवासियों को ही परेशान होना पड़ता है. शनिवार की दोपहर भी उक्त सड़क पर शौचालय का गंदा पानी गिराने की वजह से सड़क पर जलजमाव हो गया. जिस वजह से आने जाने वाले लोगों को रास्ते बदलकर अपने घर जाने की विवशता रही तो कईयों को घंटों सड़क पर खड़ा होकर समय बिताना पड़ा. नाला समेत सड़क निर्माण उक्त मोहल्ले में कब बनेगी लोगों में टकटकी है. सड़क का शिलान्यास हो गया है, कार्य शुरू हो जायेगा उक्त मोहल्ले के लिए सड़क निमाण कार्य के लिए शिलान्यास कई माह पूर्व हो गया है. प्रेमनगर में संवेदक कार्य कर रहा है. संवेदक के हाथ में जाने के बाद कुछ नहीं कर सकते हैं. एक साथ कई जगहों पर कार्य कर रहा है. छठ पूजा के समय तक उक्त मोहल्लों में सड़क समेत नाला निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. ज्ञानती देवी, पार्षद, वार्ड नम्बर, 21

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन