बारसोई में तीसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन

Updated at : 15 Oct 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई में तीसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन

बारसोई में तीसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन

विज्ञापन

– चार प्रत्याशियों ने कटाया नाजीर रशीद बारसोई बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन बुधवार को बारसोई नामांकन केंद्र में किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया है. केवल चार प्रत्याशियों ने नाजीर रसीद अर्थात एनआर कटाया है. जिसमें वरुण कुमार झा, साकीर आलम, सफीकुल हक प्रधान और असाहब आलम का नाम शामिल है. इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी आकांक्षा आनंद ने बताया कि तीसरे दिन भी एक भी नामांकन दोनों विधानसभा में नहीं हुआ है. नामांकन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. बताते चलें कि 64 कदवा विधानसभा चुनाव क्षेत्र एवं 65 बलरामपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए नामांकन की व्यस्था अनुमंडल कार्यालय बारसोई में सुनिश्चित की गई है. जिसमें कदवा विधानसभा के लिए निर्वाची पदाधिकारी डीसीएलआर प्रियंका कुमारी, 65 बलरामपुर विधानसभा के लिए निर्वाची पदाधिकारी एडीओ आकांक्षा आनंद को बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन