निवेदिता मंडल जदयू की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत, कटिहार में हुआ सम्मान समारोह

Published by :RAJKISHOR K
Published at :25 Apr 2026 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
निवेदिता मंडल जदयू की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत, कटिहार में हुआ सम्मान समारोह

निवेदिता मंडल जदयू की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत, कटिहार में हुआ सम्मान समारोह

विज्ञापन

कटिहार जदयू अतिपिछड़ा समाज की बेटी निवेदिता मंडल को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किये जाने पर कटिहार में उनके निज आवास पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ सुशील कुमार सुमन, प्रदेश महासचिव शिवप्रकाश गाड़ोदिया, नरेश शर्मा, संजय सिंह, अंकित सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने उनको अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला. इस अवसर पर जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य डॉ सुशील कुमार सुमन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं. उन्होंने कहा कि अब पार्टी संगठन में भी सभी वर्गों और कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देने का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि निवेदिता मंडल की यह नियुक्ति न सिर्फ कटिहार बल्कि पूरे सीमांचल क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. इससे साधारण कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा. संगठन को और मजबूती मिलेगी. डॉ सुमन ने बताया कि मंडल लंबे समय से पार्टी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है. उनकी लगन, मेहनत और निष्ठा का ही परिणाम है कि पार्टी ने उन्हें इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित नेताओं ने एक स्वर में कहा कि निवेदिता मंडल के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूती मिलेगी. आने वाले समय में जदयू और अधिक सशक्त होकर उभरेगी. कार्यक्रम के अंत में निवेदिता मंडल ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन