युवा क्रिकेट क्लब की अगुवाई में नाइट शाॅट बाउंड्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

युवा क्रिकेट क्लब की अगुवाई में नाइट शाॅट बाउंड्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
हसनगंज प्रखंड स्थित ढेरुआ पंचायत के पश्चिम टोला खेल मैदान में युवा क्रिकेट क्लब की ओर से नाइट शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ निगम पार्षद सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के इजहार अली, पैक्स अध्यक्ष मखदूम अशरफ, वार्ड सदस्य अब्दुल बारिक ने फीता काटकर किया. इस नाइट टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया. पहला मैच ढेरुआ युवा क्रिकेट क्लब व सोरिया की टीमों के बीच खेला गया. जिसमें पहले बल्लेबाजी ढेरुआ युवा क्रिकेट क्लब की ओर से करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 44 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी सोरिया की टीम ने 3 ओवर में 45 रन बनाकर मैच जीत लिया. मौके पर मुख्य अतिथि निगम पार्षद सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के इजहार अली ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन या शारीरिक फिटनेस का साधन नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से बेहतर कैरियर भी बनाया जा सकता है. विजेता टीम को 5 हजार नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी और उप विजेता टीम को 3 हजार नगद और एक ट्रॉफी प्रदान किया जायेगा. इस अवसर पर खेल आयोजन कमेटी के सोनू, रब्बानी, हाशिम, आजाद, सहजान, मौलाना आफताब आलम, आजाद आलम आदि सक्रिय रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




