फाइलेरिया ग्रसित क्षेत्रों की पहचान के लिए सभी प्रखंडों में शुरू किया गया नाइट ब्लड सर्वे

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिले में 13 से 25 अक्तूबर तक नाइट ब्लड सर्वे अभियान शुरू किया गया है.
कटिहार. फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिले में 13 से 25 अक्तूबर तक नाइट ब्लड सर्वे अभियान शुरू किया गया है. जिसके तहत जिले के सभी प्रखंडों के दो-दो क्षेत्रों का चयन किया गया है. चयनित स्थलों पर रात्रि में लोगों के रक्त का नमूना लिया जा रहा है. सोमवार को जिले के मनसाही प्रखंड के मारंगी पंचायत में सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह की उपस्थिति में नाइट ब्लड सर्वे अभियान की शुरुआत की गयी. इस दौरान उपस्थित लोगों द्वारा अधिकारियों की उपस्थिति में फाइलेरिया कीटाणु की पहचान के लिए कुछ बूंद ब्लड सैंपल दिया गया. सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि जिले में फाइलेरिया के प्रसार दर का सही तरीके से अनुमान लगाने के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्थायी व रैंडम साइट के तहत नाइट ब्लड सर्वे (एनबीएस) अभियान चलाया जा रहा है. फाइलेरिया जैसे लाइलाज बीमारी के उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग को सहयोगी संस्था डब्ल्यूएचओ, पिरामल स्वास्थ्य जैसी सहयोगी संगठनों के द्वारा सामुदायिक स्तर पर सहयोग किया जा रहा है. नाइट ब्लड सर्वे के उद्घाटन के दौरान सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह के साथ जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ जेपी सिंह, बीएचएम अनवर आलम, बीसीएम कल्पना, लैब टेक्नीशियन राजीव रमन, पिरामल स्वास्थ्य प्रोग्राम अधिकारी अभिमन्यु कुमार, प्रोग्राम लीडर अभिजीत कुमार सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे.
एनबीएस की सफलता के लिए जनप्रतिनिधियों का मिलना चाहिए सहयोग
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ जेपी सिंह ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में जनप्रतिनिधियों द्वारा अभियान में सहयोग की आवश्यकता है. सभी क्षेत्रों में फाइलेरिया संभावित लोगों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात्रि 8:30 बजे से ब्लड सैंपलिंग का कार्य शुरू किया जाता है जो रात्रि के 12:00 बजे तक चलता है. इसमें 20 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुष एवं महिलाओं का सैंपल लिया जाता है. इसका एकमात्र उद्देश्य यही है कि फाइलेरिया के मरीज मिलने के बाद उन्हें तत्काल इलाज मुहैया कराकर जिले को फाइलेरिया रोग से मुक्ति दिलाना.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




