एनएफआर ने सीसीटीवी निगरानी के साथ समपार फाटकों पर यात्री सुरक्षा बढ़ाई

Published by :RAJKISHOR K
Published at :28 Apr 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
एनएफआर ने सीसीटीवी निगरानी के साथ समपार फाटकों पर यात्री सुरक्षा बढ़ाई

एनएफआर ने सीसीटीवी निगरानी के साथ समपार फाटकों पर यात्री सुरक्षा बढ़ाई

विज्ञापन

कटिहार यात्री सुरक्षा बढ़ाने और निर्बाध ट्रेन परिचालन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने हाई-रिज़ॉल्यूशन वाले सीसीटीवी कैमरे लगाकर समपार (एलसी) फाटकों पर निगरानी को सुदृढ़ करने की पहल की है. समपार पर ट्रेन के आवागमन से जुड़े जोखिमों को समाप्त करने के लिए प्रमुख मंडलों में एलसी फाटकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. यह सीसीटीवी कवरेज सतर्कता बढ़ाता है. आपातकालीन प्रतिक्रियाओं को गति देता है. डेटा आधारित सुरक्षा प्रबंधन को सहयोग करता है. इसके अतिरिक्त, कटिहार, अलीपुरद्वार, लामडिंग तथा तिनसुकिया मंडलों में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट पर 09 इंटरनेट प्रोटोकॉल आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. सिगनलिंग पर नजर रखने को लेकर लगाये गये कैमरा सिगनलिंग पर नजर बनाए रखने को लेकर इसके अलावा अलीपुरद्वार मंडल के हासीमारा-कालचीनी सेक्शन में आईबीएस इंटरमीडिएट ब्लॉक सिग्नलिंग हट्स पर छह कैमरे लगाये गये हैं. ताकि दूरस्थ सिग्नलिंग स्थानों पर निगरानी को सुदृढ़ किया जा सके. अपने बुनियादी संरचनाओं के आधुनिकीकरण कार्यों के हिस्से के रूप में एनएफआर ने अपने सभी मंडलों में महत्वपूर्ण एलसी फाटकों पर इंटरलॉकिंग सिस्टम लागू किया है. यह प्रणाली बैरियर को आने वाली ट्रेनों के साथ प्रत्यक्ष समन्वय में संचालित करती है. जिससे सुचारू और सुरक्षित क्रॉसिंग की गारंटी मिलती है. 29 स्लाइडिंग बूम बैरियर लगाया एनएफएल मंडल के कटिहार अलीपुरद्वार, लामडिंग व तिनसुकिया में एलसी गेटों पर 29 स्लाइडिंग बूम बैरियर लगाये गए हैं. जो कि अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करती हैं. इसके अलावा, बुनियादी संरचना को व बेहतर बनाने एवं सुरक्षित क्रॉसिंग सुनिश्चित करने के लिए लामडिंग मंडल में 15 एलसी गेटों पर रबरयुक्त स्तह की शुरुआत की जा रही है. यह अपग्रेड संरचना वाहन के फिसलने के जोखिम को कम करेगा और सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए सुरक्षित एवं अधिक कुशल क्रॉसिंग सुनिश्चित करेगा. जिससे समग्र रोड ट्रैक इंटरफ़ेस में सुधार होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन