एनएफ रेलवे ने बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण को दी गति

Updated at : 09 May 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
एनएफ रेलवे ने बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण को दी गति

एनएफ रेलवे ने बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण को दी गति

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कटिहार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे रोड ओवर ब्रिज के निर्माण के माध्यम से अपने जोन में सुरक्षा और कनेक्टिविटी बढ़ाने में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है. इस निरंतर प्रयास के तहत, वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान एनएफ रेलवे ने अपने मंडलों में 11 आरओबी का निर्माण पूरा किया है. जिससे समपार फाटकों को आधुनिक, ग्रेड-सेपरेटेड संरचनाओं से बदलने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती मिली है. ये आरओबी न केवल समपारों पर दुर्घटनाओं के जोखिम को समाप्त करते हैं, बल्कि ट्रैफिक भीड़ को भी काफी हद तक कम करते हैं. ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार कर सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए निर्बाध आवाजाही प्रदान करते हैं. बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण की गति बढ़ने के साथ, ऐसी परियोजनाएं पूर्वोत्तर में परिवहन नेटवर्क को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन