शहर में नयी यातायात व्यवस्था आज से, इसके अनुसार ही वाहनों का परिचालन

Updated at : 28 Sep 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
शहर में नयी यातायात व्यवस्था आज से, इसके अनुसार ही वाहनों का परिचालन

शहर में नयी यातायात व्यवस्था आज से, इसके अनुसार ही वाहनों का परिचालन

विज्ञापन

कटिहार दुर्गापूजा पर्व के अवसर पर कटिहार शहर में यातायात व्यवस्था का संचालन एवं वैकल्पिक मार्गो की व्यवस्था जारी कर दी गयी है. 28 सितंबर से 03 अक्तूबर 2025 तक संध्या 04:00 बजे से सुबह 04:00 बजे तक वाहनों का परिचालन जारी किये गये रूट के अनुसार ही किया जायेगा. इस प्रकार से शहर में बनाये गये रूट चार्ट 1. शहीद चौक से दुर्गा मंदिर जाने वाले वाहन का पार्किंग मंगल बाजार स्थित डाकबंगला व महेश्वरी एकेडमी इंडोर स्टेडियम में होगा. जहां से श्रद्वालु पैदल रास्ते से दुर्गा मंदिर जायेंगे. वापसी में उक्त वाहन हरदयाल चौक पानी टंकी होते हुए एमजी रोड तथा शहीद चौक की ओर आयेंगे. 2. शहीद चौक से मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की ओर जाने वाले श्रद्धालु अपने वाहन से बाटा चौक, न्यू मार्केट, अनाथालय रोड, चन्द्रमा चौक होते हुए मुफ्फसिल की ओर निकलेंगे. जबकि मुफ्फसिल की ओर से आने वाले वाहन का पार्किंग केबी झा कॉलेज में होगा. जहां से श्रद्वालु पैदल ही दुर्गा मंदिर जायेंगे तथा वैसे वाहन (केवल दो पहिया) जो एमजी रोड आना चाहते है. वे अनाथालय रोड होते हुए हरदयाल चौक होते हुए पानी टंकी वाले रास्ते से होकर एमजी रोड होते हुए शहीद चौक तक जायेंगे. 3. सुरतुलसी कॉलेज मोड़ के पास से आने वाले तीन पहिया एवं बड़े वाहन का पार्किंग डीएस कॉलेज होगा. जहां से केवल दो पहिया वाहन पटेल चौक, हरदयाल मोड़ होते हुए महेश्वरी एकेडमी में अपना वाहन पार्क कर पैदल ही दुर्गा स्थान जायेंगे. 4. शहीद चौक से संग्राम चौक तक जाने वाले वाहन मंगल बाजार स्थित डाकबंगला पार्किंग, रेलवे स्टेशन पार्किंग में वाहन पार्क कर संग्राम चौक तक जायेंगे. जहां से वे ड्राईवर टोला, केबी झा कॉलेज होते हुए दुर्गा स्थान जायेंगे. 5. शहीद चौक से एलडब्लूसी क्लब जाने वाले वाहन का पार्किंग राजेन्द्र स्टेडियम तथा नगर निगम में होगा. जहां से आगे केवल दो पहिया वाहन जायेंगे, जो कालीबाड़ी, पावर हाउस, मेयर हाउस से दाये होकर अरगड़ा चौक तक जायेंगे तथा वापसी में अरगड़ा चौक स्थित सुलभ शौचालय के बगल स्थित रास्ते से होकर जुट मिल, महिला कॉलेज, पावर हाउस मोड़ होते हुए राजेन्द्र स्टेडियम के रास्ते शहीद चौक जायेंगे. 6. अरगडा चौक से एलडब्लूसी क्लब की ओर का रास्ता केवल पैदल श्रद्वालुओं के लिये खुला रहेगा. जबकि मनिहारी तथा शरीफगंज की ओर से एलडब्लूसी क्लब आने वाले बड़े वाहन का पार्किंग नाका नं -02 के पास होगा तथा जहां से आगे केवल दो पहिया वाहन जायेंगे, जो आगे झुलनिया मोड़ के पास स्थित जुट मिल में वाहन पार्क कर पैदल एलडब्लूसी क्लब जायेंगे. 7. मनिहारी से सहायक थाना की ओर जाने वाले वाहनों का पार्किंग बरमसिया स्थित मैदान में होगा. 8. कोलासी की ओर से शहर की ओर आने वाले वाहन का पार्किंग एससी-एसटी महिला थाना कैम्पस में होगा. इसके आगे शहर की ओर जाने के लिये श्रद्धालु शहर में चलने वाले सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करेंगे. 9. रौतारा की ओर से शहर में प्रवेश करने वाले वाहन पुलिस केन्द्र से आगे प्लस टू उच्च विद्यालय बीएमपी सात कटिहार के प्रागण में क्रमबद्ध तरीके से वाहन पार्क करेंगे तथा इसके आगे शहर की ओर जाने के लिये श्रद्धालु शहर में चलने वाले सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करेंगे. वैकल्पिक तौर पर वाहन मालिक फोरलेन होते हुए सुरतुलसी कॉलेज मोड़ से अन्दर शहर की ओर जाकर डीएस कॉलेज में वाहन पार्क कर सकेंगे. 10. उदामारेखा, तीनगछिया बाजार समिति की ओर से प्रवेश करने वाले वाहनों का पार्किंग काली मंदिर वाले पार्क में होगा. जहां से केवल दो पहिया वाहन चौधरी मोहल्ला चौक होते हुए यज्ञशाला, शिवमंदिर चौक, अरगड़ा चौक तक जायेंगे अथवा चौधरी मुहल्ला चौक होते हुए पटेल चौक, हरदयाल मोड़ होते हुए महेश्वरी एकेडमी में अपना वाहन पार्क कर दुर्गा स्थान की ओर जायेंगे. न्यू मार्केट से अरगड़ा चौक, एलडब्लूसी क्लब जाने दो पहिया वाहन क्वालिटी चौक, चौधरी मेडिकल, बिनोदपुर रोड से मेयर हाउस मोड़ तक जायेंगे जहां से आगे अरगड़ा चौक तक जा सकेंगे. 11. एमजी रोड से बनिया टोला का रास्ता केवल पैदल श्रद्वालुओं के लिये खुला रहेगा. जबकि ऋषि भवन की ओर से भी बनिया टोला का रास्ता केवल पैदल श्रद्वालुओं के लिये खुला रहेगा. 12. अरगड़ा चौक से शहीद चौक जाने के लिये ऋषि भवन रोड होते हुए सीधे पानी टंकी से एमजी रोड के रास्ते शहीद चौक जायेंगे. जबकि दुर्गा मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालु बनिया टोला नगरपालिका मध्य विद्यालय के बगल से होते हुए हरदयाल चौक से दुर्गा मंदिर तक चले जायेंगे. 13. चौधरी मोहल्ला से शिव मंदिर चौक का रास्ता केवल दो पहिया वाहन हेतु खुला रहेगा, जो आगे शिव मंदिर चौक से बायें होकर अरगड़ा चौक तक जायेगा. जबकि सीधे दायें होकर ऋषि भवन होते हुए पानी टंकी चौक तक जायेगा. 14. शिव मंदिर चौक से बड़ा बाजार की ओर नो इंट्री रहेगा. जबकि बड़ा बाजार की ओर से शिवमंदिर चौक का प्रवेश दौलतराम चौक से होगा. पार्किंग स्थल की सूची 01. एससी-एसटी थाना 02. डाक बंगला 03. बरमसिया 04. नगर निगम के पास 05. राजेन्द्र स्टेडियम में 06. रेलवे स्टेशन (संग्राम चौक के पास) 07. झुलनिया गोड़, डहेरिया 08. राजेन्द्र आश्रम 09. डीएस कॉलेज 10. काली मंदिर (तिनगछिया रोड) 11. महेश्वरी एकेडमी 12. इन्डोर स्टेडियम 13. केबी झा, कॉलेज 14. जीआरपी (रेलवे स्टेशन परिसर) 15. अरगड़ा चौक स्थित मैदान ड्रॉप गेट की सूची 01. मैथिल टोला मोड़ 02. एससी-एसटी थाना 03. पुलिस लाईन गेट के आगे 04. सिरसा मोड 05. मनिहारी मोड 06. बरमसिया 07. जीआरपी चौक 08. पीएनटी चौक 09. लोहिया नगर 10. ललियाही ईदगाह 11. नाका नं-02 12. झुलनिया मोड़ 13. अरगड़ा चौक 14. काली मंदिर, तिनगछिया 15. डीएस कॉलेज 16. आनाथालय रोड 17. कदम गाछ के पास (अनाथालय रोड) 18. सत्संग मंदिर, बैगना नहर 19. केबी झा 20. चन्द्रमा चौक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन