डिजिटल जनगणना का नया दौर शुरू, खुद भरें अपना डेटा

Updated:
विज्ञापन
डिजिटल जनगणना का नया दौर शुरू, खुद भरें अपना डेटा

डिजिटल जनगणना का नया दौर शुरू, खुद भरें अपना डेटा

विज्ञापन

– जानकारी रखी जायेगी गोपनीय, इसका इस्तेमाल सिर्फ सरकारी आंकड़ों के लिए होगा कटिहार पूरे बिहार के साथ कटिहार में शुक्रवार से जनगणना 2027 के तहत स्वगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अब आमलोग घर बैठे ही अपने परिवार की पूरी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे. 17 अप्रैल 2026 से एक मई 2026 तक चलने वाली इस स्वगणना मुहिम को सरकार ने जनभागीदारी बढ़ाने व प्रक्रिया को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया है. मेयर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि इसके बाद 2 मई से 31 मई 2026 तक घर-घर सर्वेक्षण यानी मकान सूचीकरण का काम किया जायेगा. इससे से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इससे डेटा ज्यादा सटीक और पारदर्शी होगा. सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे जनगणना के आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर सभी 33 सवालों के सही-सही जवाब दें. प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिलने वाली एसई आईडी को सुरक्षित रखें. खास बात ये है कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत दी गयी. सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जायेगी. इसका इस्तेमाल सिर्फ सरकारी आंकड़ों के लिए होगा. सरल भाषा में कहें तो अब जनगणना आपके दरवाजे पर आने से पहले आपके मोबाइल व लैपटॉप तक पहुंच चुकी है. अब देखना ये है कि लोग इस डिजिटल पहल में कितनी भागीदारी निभाते हैं.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन