नगर निगम के नये आयुक्त संतोष कुमार ने संभाला पदभार

Updated:
विज्ञापन

निवर्तमान नगर आयुक्त की विदाई, नये का किया गया स्वागत

विज्ञापन

कटिहार. नगर निगम के निवर्तमान आयुक्त कुमार मंगलम की विदाई दी गयी. जबकि निगम के नये आयुक्त संतोष कुमार का स्वागत किया गया. सोमवार को नगर आयुक्त के कार्यालय कक्ष में नये नगर आयुक्त संतोष कुमार ने निवर्तमान नगर आयुक्त कुमार मंगलम से पदभार ग्रहण किया. जहां नगर निगम के कर्मचारियों व पदाधिकारियों द्वारा उन्हें बुके देकर स्वागत किया गया. मालूम हो कि सात सितंबर को बिहार राज्यपाल के आदेश से सरकार के सचिव सोहेल द्वारा बिहार प्रशासनिक सेवा के अपर सचिव संयुक्त सचिव एवं मूल कोटि के कई पदाधिकारियों का स्थानांतरण को लेकर एक पत्र जारी किया गया था. जारी पत्र में कटिहार के निवर्तमान नगर आयुक्त कुमार मंगलम को पूर्णिया और संयुक्त सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार पटना संतोष कुमार को कटिहार नगर आयुक्त बनाया गया. जारी पत्र के तीसरे दिन सोमवार को नये नगर आयुक्त संतोष कुमार ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया. पदभार ग्रहण के बाद नगर प्रबंधक विनय कुमार, सहायक एसडीओ अमर झा, कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह, स्वच्छता प्रभारी के अलावा कर्मचारियों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया. नगर निगम के विभिन्न वार्ड में चल रहे विकास कार्य को तीव्र गति से अंजाम दिये जाने को लेकर अलग-अलग वार्ड के पार्षद व पार्षद प्रतिनिधियों ने उम्मीद जाहिर किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन