एनडीए मनिहारी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन आठ को

एनडीए मनिहारी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन आठ को
– मनिहारी, एसडीएम व एसडीपीओ ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण मनिहारी मनिहारी रेलवे ग्राउंड में एनडीए विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन आठ सितंबर को होगा. एनडीए विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी की जा रही है. इस सम्मेलन में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री शीला मंडल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन, लोजपा आर प्रदेश महासचिव पंकज पासवान, रालोमो प्रदेश अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोष गुप्ता, हम राष्ट्रीय महासचिव राजेश पांडे आदि शामिल होंगे. सुरक्षा के मद्देनजर मनिहारी एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार ने कार्यक्रम स्थल रेलवे मैदान का निरीक्षण किया. वहां पूर्व एसटी आयोग अध्यक्ष शंभु सुमन से जानकारी लिया. मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जदयू नगर अध्यक्ष प्रकाश मौआर, बालेश्वर सिंह, रूपक गुहा, राजा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




