जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज से सीमांचल दौरे पर

Updated at : 22 May 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज से सीमांचल दौरे पर

जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज से सीमांचल दौरे पर

विज्ञापन

कटिहार जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को सीमांचल आ रहे है. पार्टी के प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य व वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा ने गुरुवार को कहा, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सीमांचल की धरती पर वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद उदय सिंह पप्पू सिंह शुक्रवार को पटना से सड़क मार्ग द्वारा पूर्णिया आयेंगे. पटना से पूर्णिया आने के क्रम में बेगूसराय खगड़िया, नवगछिया, कुरसेला, समेली, डूमर, गेड़ाबाड़ी, हरदा, गिरजा चौक सहित कई जगह पर उन्हें रोक कर उनका स्वागत किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. स्वागत की भव्य तैयारी की जा रही है. जिले के पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं से संवाद करेंगे. उन्होंने कहा कि उदय सिंह के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से सीमांचल में नया राजनीतिक समीकरण देखने को मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन