नगर निगम के नियमों की उड़ायी जा रही धज्जियां, बिना अनुमति के बन रहे भवन

Updated at : 13 Dec 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
नगर निगम के नियमों की उड़ायी जा रही धज्जियां, बिना अनुमति के बन रहे भवन

नगर निगम के नियमों की उड़ायी जा रही धज्जियां, बिना अनुमति के बन रहे भवन

विज्ञापन

– बाटा चौक पर बन रहे अवैध निर्माण पर निगम का सख्त रवैया – कार्य रोक कर एक लाख 35 हजार राशि जमा करने का दिया अल्टीमेटम कटिहार नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत भवन निर्माण बिना अनुमति के धड़ल्ले से बन रहे हैं. ऐसा ही एक मामला निगम प्रशासन के सामने आया है. जिसके बाद से नगर निगम प्रशासन सख्त रवैया अपनाते हुए बाटा चौक स्थित अभिजीत कुमार, सुमित कुमार को प्रशमन राशि भुगतान करने को लेकर एक पत्र जारी किया है. जारी पत्र में नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया है कि उक्त के दोनों बिना किसी अनुमति के भवन निर्माण किये जाने पर निगम कार्यालय भवन निर्माण कार्य को रोकते हुए भवन निर्माण का अनुमति पत्र संलग्न करने का निर्देश दिया गया था. लेकिन उनलोगों द्वारा किसी भी प्रकार का अनुमति पत्र समपित नहीं किया गया. भवन निर्माण के बाद इनलोगों द्वारा भवन अनुज्ञप्ति स्वीकृति करने संबंधित कार्यालय में आवेदन दिया गया है. जांच के बाद निर्माणाधीन भवन में पाया गया कि सक्षम प्राधिकार से स्वीकृति के बिना ही भवन निर्माण करा लिया गया है. यह बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 की धाराओं 313, 314 एवं 315 एवं बिहार भवन उपविधि 2014, 2022 के अध्याय नौ क्रमांक संख्या 76 एवं 77 के सुसंगत प्रावधानों का उल्लंघन है. इस संबंध में बिहार भवन उपविविध में वणित प्रशमन की राशि कुल एक लाख पैंतीस हजार रूपये नगर निगम कटिहार कार्यालय में अविलंब जमा करते हुए भवन निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया गया है. अन्यथा अवैध निर्माण के संबंध में सुसंगत प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन