मनिहारी में मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया

मनिहारी में मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया
मनिहारी मुहर्रम पर्व मनिहारी में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. मुस्लिम समुदाय की ओर से जूलूस निकालकर करतब दिखाया गया. मनिहारी एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह व एसडीपीओ विनोद कुमार जायजा लेते रहे. मनिहारी प्रखंड के पूरब टोला, पश्चिम टोला, क्रांति चौक, मैदनीपुर, बलदियाबाडी, सब्जी टोला, नारायणपुर, बौलिया, नवाबगंज, मनोहरपुर, कुमारीपुर सहित अन्य जगहों पर मुहर्रम कमेटी की ओर से जुलूस निकाला गया. मुहर्रम को लेकर तजिया के साथ जुलूस निकाला गया. मनिहारी थाना सहित चौक-चौराहे पर जुलूस के दौरान लोगों ने करतब दिखाया. प्रशासन की ओर से मनिहारी प्रखंड के नवाबगंज, बलदियाबाडी, मैदनीपुर, मनिहारी बाजार, इदगाह टोला, आजमपुरगोला, बौलिया, बघार, नारायणपुर, दिलारपुर, महियारपुर, कुमारीपुर, बाघमारा समेत अन्य स्थानों में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. मनिहारी एसडीएम कुमार सिद्धार्थ और एसडीपीओ मनोज कुमार ने लगातार क्षेत्र का भ्रमण किये. विधि व्यवस्था का जायजा लिए. जूलूस के साथ पैदल भ्रमण किये. मनिहारी सीओ निहारिका, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, बीपीआरओ सोनू गुप्ता भी लगातार भ्रमण कर रहे थे. मनिहारी बस स्टैण्ड आंबेडकर चौक पर मंजय साह, मन्ना, सरोज यादव, शोहराब उर्फ शेरू, साजिद, तोफेज, गजेन्द्र यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




