बारसोई में कड़ी सुरक्षा के बीच मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण संपन्न

Updated at : 06 Jul 2025 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई में कड़ी सुरक्षा के बीच मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण संपन्न

बारसोई में कड़ी सुरक्षा के बीच मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण संपन्न

विज्ञापन

बारसोई प्रखंड क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहादत का पर्व मुहर्रम बुधवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. इमाम हुसैन के शहादत दिवस के रूप में मनाया जाने वाला पर्व के अवसर पर विभिन्न अखाड़ा कमेटी की ओर से निकाले गये ताजिया जुलूस में लोगों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाया. जुलूस में शामिल लोगों ने हजरत इमाम हसन-हुसैन की याद में या हसन या हुसैन या अली आदि नारे लगा रहे थे. मुहर्रम पर्व को लेकर बारसोई अनुमंडल प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किया गये थे. चौक- चौराहा तथा कर्बला में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल के जवान तैनात थे.अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार स्वयं क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे. सभी थाना व ओपी की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में चौकस थी. किसी प्रकार के अफवाह से बचने के लिए सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही थी. इस प्रकार करी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुहर्रम पर शांतिपूर्वक संपन्न हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन