सड़क दुर्घटना में संतोष की मौत के बाद परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

पूर्णिया-नारायणपुर फोरलेन एनएच 131 ए सड़क पर सोमवार की दोपहर को हुए सड़क दुर्घटना में जहां संतोष कुमार साह की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में हो गयी
मनसाही. पूर्णिया-नारायणपुर फोरलेन एनएच 131 ए सड़क पर सोमवार की दोपहर को हुए सड़क दुर्घटना में जहां संतोष कुमार साह की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में हो गयी. इससे उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. वह अपने पीछे पत्नी व दो छोटे-छोटे बेटों को छोड़ गये हैं. घटना से उनके पूरे परिवार सदमे में हैं. घटना के बाद मनसाही पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है. पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष उक्त घटना की दुख प्रकट करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के पश्चात सरकार से जो भी मुआवजा मिलता है, उसे दिलाने का काम करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










