पारिवारिक विवाद में तीन बच्चों की मां ने फांसी लगा की आत्महत्या

पारिवारिक विवाद में तीन बच्चों की मां ने फांसी लगा की आत्महत्या
प्राणपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में तीन बच्चों की मां ने पारिवारिक कलह में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्राणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार महतो ने बताया कि रविवार पूर्वाहन में पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद होने के कारण पत्नी ने गले में फंदा लगाकर लक्ष्मीपुर निवासी प्रदुमन शर्मा की पत्नी लाजो देवी 30 वर्ष ने आत्महत्या कर ली. प्राणपुर पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेते हुए यूडी कांड दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम सदर अस्पताल अस्पताल में कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया. लक्ष्मीपुर गांव में तीन बच्चे कि मां आपसी विवाद में घटना होने पर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




