गोरखनाथ धाम में मां काली की हुई पूजन अर्चना

Published by :RAJKISHOR K
Published at :14 Apr 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
गोरखनाथ धाम में मां काली की हुई पूजन अर्चना

गोरखनाथ धाम में मां काली की हुई पूजन अर्चना

विज्ञापन

बलिया बेलौन बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर प्रांगण स्थित मां काली मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति सोमवार को मंदिर कमेटी सदस्य के द्वारा धूमधाम के साथ वार्षिक पूजन किया गया. इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों ने मां काली की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया कि वार्षिक पूजन के लिए मंदिर कमेटी ने विशेष तैयारी की थी. उन्होंने बताया कि मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. पूजा के लिए विशेष इंतजाम किये गये थे. मंत्रोच्चार से पूजा की गयी. इस दौरान जय मां काली का मंत्रजाप करते हुए कुमराह फल का बली भी दिया गया. कमेटी के उपाध्यक्ष अक्षय सिंह ने बताया कि वार्षिक पूजन का विशेष महत्व है. इस पूजा के माध्यम से क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है, मां काली की कृपा से क्षेत्र के लोगों को लाभ होता है, वार्षिक पूजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. वार्षिक पूजन के बाद मंदिर कमेटी के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया. इस अवसर पर पिंटू यादव, अक्षय सिंह, दिलीप सिंह, फनी सिंह, देवनारायण नुनिया, निताई यादव, सनी यादव, जयप्रकाश यादव, सौरभ यादव, कविंद्र प्रसाद, अंकित यादव, रामविलास शर्मा आदि सभी मंदिर कमेटी के सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन