प्रसव पूर्व 16 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

Updated:
विज्ञापन
प्रसव पूर्व 16 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में प्रत्येक माह के 9, 15 एवं 21 तारीख को प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है.

विज्ञापन

मनसाही. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में प्रत्येक माह के 9, 15 एवं 21 तारीख को प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है. उक्त मामले की जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रेम राज ने बताया कि मंगलवार को प्रसव पूर्व 16 गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी. इससे पूर्व एएनएम के द्वारा रजिस्ट्रेशन, ब्लड जांच, हाइट, वजन की जांच की गयी. इसके उपरांत सभी को दवाई उपलब्ध कराया गया. इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रेम राज, क्लर्क पुष्कर राज, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनवर आलम, लेखापाल अनिमेष कुमार, परिवार कल्याण कार्यकर्ता सुधीर कुमार, जिम्मी झा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन