25 हजार का इनामी मिठ्ठू हत्याकांड का आरोपित अमलेश यादव गिरफ्तार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :21 Apr 2026 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
25 हजार का इनामी मिठ्ठू हत्याकांड का आरोपित अमलेश यादव गिरफ्तार

कुरसेला थाना क्षेत्र के कटरिया निवासी सागर झा उर्फ मिठ्ठू झा हत्या कांड 03/26 के आरोपित 25 हजार का इनामी बदमाश अमलेश यादव को पुलिस ने छापामारी में चांदपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

कुरसेला. कुरसेला थाना क्षेत्र के कटरिया निवासी सागर झा उर्फ मिठ्ठू झा हत्या कांड 03/26 के आरोपित 25 हजार का इनामी बदमाश अमलेश यादव को पुलिस ने छापामारी में चांदपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित समेली प्रखंड के चांदपुर गांव के पोठिया थाना क्षेत्र का निवासी है. इसके विरुद्ध कुरसेला थाना में कई अपराधिक मामला दर्ज है. दर्ज आपराधिक मामले में कुरसेला थाना कांड संख्या 24/22 में भादवि धारा 333/402 आईपीसी एवं 25 (1बी) ए 26/35 आर्म्स एक्ट, सीएस नम्बर 47/22, थाना कांड संख्या 309/12 मे भादवि धारा 341,323, 427, 504, 3ए आईपीसी एवं 3 (111) एससी/एसटी एक्ट कांड संख्या 168/12, कांड संख्या 321/14 मे भदवि धारा 25 (1बी) ए 26 आर्म्स एक्ट, सीएस नम्बर 28/15 मे दर्ज मामला शामिल है. गौरतलब है कि कुरसेला नया चौक पर गुप्ता होटल के समीप नववर्ष के पहले दिन एक जनवरी को सरेशाम कटरिया निवासी कार सवार युवक सागर झा उर्फ मिठ्ठू झा की गोली मार कर हत्या कर दिया गया था. इस हत्या घटना मामले में छह लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. एसपी शिखर चौधरी ने घटना के उद्भेदन व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ टू के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था. मामले में नामजद आरोपितों में लगभग की गिरफ्तारी की जा चुकी है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन