जमीनी विवाद में सास व बहू को पीटकर किया घायल

Updated:
विज्ञापन
जमीनी विवाद में सास व बहू को पीटकर किया घायल

जमीनी विवाद में सास व बहू को पीटकर किया घायल

विज्ञापन

कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदामा रेखा में जमीनी विवाद में सास- बहू को पीट कर घायल कर दिया. घायल अंशिका कुमारी पति मुन्ना कुमार यादव ने बताया की दो साल पहले उनके पति मुन्ना ने पांच डिसमिल जमीन और पांच डिसिमल उनके पति के बहनोई ने सुशील साह से खरीदा था. जमीन मालिक कि पत्नी ललिता देवी और उनका भाई चंद्रकांत उस जमीन पर कब्जा करना चाहता है. आरोप है जमीन मालिक की पत्नी और उसका सालाजमीन को कब्जा करने के लिए शनिवार को तीन दर्जन से अधिक लोगों को लेकर वहां पहुंचे थे. घेराबंदी को तोड़कर हटा दिया. जमीन पर बने घर को तोड़ दिया. विरोध इन लोगों ने किया तो उसे पीट कर घायल कर दिया है. मुफस्सिल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. जांच के बाद ही यह बात सामने आयेगी कि जमीनी विवाद में घायल पक्ष की ओर से लगाए गए तमाम आरोप सही है या फिर मनगढ़ंत.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन