नशे में हंगामा कर रहे बेटे के विरुद्ध मां ने थाना में दिया आवेदन, पुत्र गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
नशे में हंगामा कर रहे बेटे के विरुद्ध मां ने थाना में दिया आवेदन, पुत्र गिरफ्तार

नशे में हंगामा कर रहे बेटे के विरुद्ध मां ने थाना में दिया आवेदन, पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन

आजमनगर थाना क्षेत्र के निमोल पंचायत के नंदनीया गांव में प्रत्येक दिन शराब पीकर घर में हंगामा करने वाले पुत्र के विरुद्ध मां ने आवेदन आजमनगर थाना में देकर न्याय की गुहार लगाई है. बताया जाता है कि नंदनीया गांव निवासी मुजफ्फर आलम प्रत्येक दिन शराब पीकर घर आकर हंगामा करने से तंग आकर मां ने एक आवेदन आजमनगर थाना में देकर न्याय की गुहार लगायी. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह अभिलंब कार्रवाई करते हुए शराब पीकर हंगामा करने वाले मुजफ्फर आलम को गिरफ्तार कर थाना ले आयी. मशीन से जांच पड़ताल करने के बाद शराब पाये जाने पर मध्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए शराबी पुत्र मुजफ्फर आलम को गुरूवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन