बेटे की बीमारी के गम में मां ने तोड़ा दम, चंद घंटे बाद बेटे की भी मौत
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
प्रखंड क्षेत्र की कुरेठा पंचायत के रामनगर बलुआ गांव में शुक्रवार को एक मार्मिक घटना ने सभी को झकझोर दिया
विज्ञापन
मनसाही.
प्रखंड क्षेत्र की कुरेठा पंचायत के रामनगर बलुआ गांव में शुक्रवार को एक मार्मिक घटना ने सभी को झकझोर दिया. बीमार बेटे के शोक में डूबी मां ने पहले प्राण त्यागे और महज कुछ घंटों बाद बेटे ने भी दुनिया छोड़ दी. मां-बेटे की एक साथ अर्थी उठी तो पूरा गांव रो पड़ा. 58 वर्षीय शिवजी यादव पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. बेटे की तबीयत को लेकर उनकी वृद्ध मां जलेश्वरी देवी बेहद चिंतित थी. शुक्रवार सुबह जलेश्वरी देवी का अचानक निधन हो गया. मां की मौत का सदमा शिवजी बर्दाश्त नहीं कर पाये और चंद घंटों के भीतर उन्होंने भी अंतिम सांस ले ली. जलेश्वरी देवी का इकलौता पुत्र शिवजी यादव अपने पीछे दो बेटों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. दोहरी मौत की खबर से रामनगर बलुआ समेत पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी. सूचना पर कुरेठा पंचायत के मुखिया अवधेश यादव गांव पहुंचे. शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया. मुखिया ने कहा, बेटे के गम में मां चली गई और फिर बेटे ने भी दम तोड़ दिया. यह बेहद दुखद और हृदयविदारक है. ग्रामीणों की उपस्थिति में मां-बेटे का अंतिम संस्कार मनिहारी गंगा घाट पर एक साथ किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










