मॉडल स्कूल: शिक्षकों की चयन प्रक्रिया शुरू, 147 शिक्षकों की हुयी काउंसिलिंग

मॉडल स्कूल: शिक्षकों की चयन प्रक्रिया शुरू, 147 शिक्षकों की हुयी काउंसिलिंग
कटिहार राज्य सरकार के दिशानिर्देश के आलोक में सात निश्चय तीन के तहत जिले के 16 प्रखंड में 16 मॉडल स्कूल के संचालन प्रक्रिया को लेकर गतिविधियां तेज कर दी गयी हैं. सोमवार को मॉडल स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग की गयी. मॉडल स्कूल में शिक्षक बनने के लिए विभिन्न विद्यालयों में तैनात 231 शिक्षकों ने आवेदन किया है. सोमवार को काउंसिलिंग की आखिरी तिथि तक 147 शिक्षकों ने काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल हुए. इस बीच चयन समिति ने एक मौका और देते हुए सोमवार को एक आदेश जारी किया है. जिसमें मंगलवार को भी काउंसिलिंग होने की बात कही गयी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बिहार सरकार द्वारा सात निश्चय तीन कार्यक्रम के अन्तर्गत ””उन्नत शिक्षा उज्जवल भविष्य”” के अन्तर्गत कटिहार जिले के सभी 16 प्रखंडों में एक-एक मॉडल विद्यालय की स्थापना की जा रही है. इस परिप्रेक्ष्य में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा विकास भवन स्थित उप विकास आयुक्त के कार्यालय वेश्म में ई – शिक्षा कोष पोर्टल पर आवेदित शिक्षकों का साक्षात्कार दिनांक 22, 23, 25 एवं 27 अप्रैल को आयोजित किया गया जिसमें स्व गणना संबंधी प्रशिक्षण एवं अन्य कारणों से कतिपय शिक्षक साक्षात्कार में उपस्थित नहीं हुए. इसलिए मॉडल स्कूल में पदस्थापन के लिए ऐसे आवेदित शिक्षक जो उपरोक्त तिथि को साक्षात्कार में उपस्थित नहीं हुए है. उनके लिए दिनांक 28-04-2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से साक्षात्कार विकास भवन स्थित उप विकास आयुक्त, कार्यालय में निर्धारित किया गया है. आदेश में डीइओ ने कहा है कि निर्धारित तिथि को ससमय साक्षात्कार में भाग लेना सुनिश्चित करेंगे तथा इसे साक्षात्कार का अंतिम अवसर समझा जाय. जिसके उपरांत उनका दावा अस्वीकृत कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




