व्यक्तिगत व सामुहिक सुरक्षा के लिए मॉकड्रिल आवश्यक: डीएम

Author :RAJKISHOR K
Published by :RAJKISHOR K
Updated at :13 May 2026 6:40 PM
विज्ञापन
व्यक्तिगत व सामुहिक सुरक्षा के लिए मॉकड्रिल आवश्यक: डीएम

व्यक्तिगत व सामुहिक सुरक्षा के लिए मॉकड्रिल आवश्यक: डीएम

विज्ञापन

कटिहार विकास भवन के सभागार कक्ष में बुधवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा हवाई हमला एवं ब्लैकआउट मॉकड्रिल को लेकर बैठक आयोजित की गयी. गुरुवार को संध्या 7:00 बजे से 7:15 बजे तक एक महत्वपूर्ण ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन किया जायेगा. यह अभ्यास नागरिक सुरक्षा के तहत हवाई हमले जैसी आपात स्थिति में लोगों को जागरूक एवं सुरक्षित रखने के उद्देश्य से कराया जा रहा है. डीएम ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस मॉकड्रिल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अभ्यास को गंभीरता से लें. यह हमारी व्यक्तिगत एवं सामूहिक सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है. सायरन की पहचान सुरक्षा अभ्यास के दौरान हवाई हमले की स्थिति का संकेत देने के लिए सायरन बजाया जायेगा,। यदि सायरन रुक-रुक कर बजता है तो समझना चाहिए कि हवाई हमले का खतरा अभी भी जारी है. तुरंत बिजली उपकरण बंद करें सायरन बजते ही सभी लोग अपने-अपने घरों, मकानों, दुकानों, गोदामों की सभी लाइटें एवं बिजली के उपकरण तुरंत बंद कर दें. घर को अंधेरा रखें खिड़कियों, रोशनदानों को मोटे परदों से ढक दें, ताकि बाहर प्रकाश न दिखे. इस दौरान खुले में टॉर्च या मोबाइल की रोशनी का इस्तेमाल करने से बचें. ऐसा करने से दुश्मन को आपकी स्थिति का पता नहीं चल पाता और क्षेत्र हवाई हमले से बच सकता है. घबराएं नहीं किसी भी हवाई हमले या बम विस्फोट की स्थिति में लोग घबराएं नहीं. यदि आप किसी असुरक्षित भवन में है तो तुरंत बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं. तुरंत सूचना दें ऐसी किसी भी घटना की तुरंत सूचना कंट्रोल रूम में दें. जिला कंट्रोल रूम: 06452-239026, 239025, 242400 एवं नागरिक सुरक्षा कंट्रोल रूम 06452-230501 पर दें.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन