जलजमाव के निदान को 24 नंबर वार्ड में पहुंचे एमएलसी

Published by :RAJKISHOR K
Published at :18 Apr 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
जलजमाव के निदान को 24 नंबर वार्ड में पहुंचे एमएलसी

जलजमाव के निदान को 24 नंबर वार्ड में पहुंचे एमएलसी

विज्ञापन

कटिहार बरसात के मौसम में कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 24 स्थित बैगना नहर के किनारे बसे मोहल्ले के लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, इससे वे लोग अभी से ही वार्ड में होनेवाले जलजमाव को लेकर काफी चिंतित हैं. जलजमाव की समस्या को लेकर लोगों द्वारा एमएलसी को इसकी सूचना दी गयी तो शुक्रवार को एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल वार्ड नंबर 24 में पहुंचकर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए. विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल के द्वारा क्षेत्र का दौरा कर बरसात के मौसम में होने वाली जल-जमाव की समस्या को दूर करने को लेकर नगर निगम के पदाधिकारी के साथ इस इलाके का निरीक्षण कर जल्द समस्या का समाधान करने का निर्देश विभागीय पदाधिकारी को दिया. वीरेन पासवान के साथ सेंकड़ों लोग स्थानीय लोगों के साथ-साथ नगर निगम के पदाधिकारी अमर झा ,राजीव कुमार, पंकज ओझा, आशीष कुमार, अमित कुमार, राजीव चाकी एवं अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन