एमएलसी ने मृतक के परिजनों से मिलकर जताया शोक

एमएलसी ने मृतक के परिजनों से मिलकर जताया शोक
कदवा थाना क्षेत्र के कुम्हड़ी के एफसीआई गोदाम के निकट पांच मई की देर रात्रि परभेली पंचायत के पीपरा गांव निवासी रितेश कुमार शर्मा पिता राजकुमार शर्मा (वार्ड सदस्य) एवं किशन कुमार शर्मा पिता भूट्टू शर्मा की मौत चार चक्का के पेड़ में टकराने के बाद हो गयी थी. इस दुख की घड़ी में विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ चंद्रभूषण ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रवि साह चांदपुर मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, महामंत्री अरुण कुमार साह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सुभाष मंडल, बलरामपुर विधानसभा प्रभारी सोभनचंद्र दास मृतक के घर पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




