कटाव निरोधी कार्य का विधायक ने लिया जायजा

Updated at : 22 May 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
कटाव निरोधी कार्य का विधायक ने लिया जायजा

कटाव निरोधी कार्य का विधायक ने लिया जायजा

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड के बेलगच्छी व बबला बन्ना गांव के समीप चल रहे कटाव निरोधी कार्य का मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने गुरुवार को पहुंचकर कार्य का जायजा लिया. गंगा व महानंदा नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने के साथ ही पानी का बहाव भी तेज हो जाता है. जिस के साथ-साथ कटाव भी शुरु हो जाती है. वर्तमान समय में बेलगच्छी, डकरा के समीप महानंदा नदी एवं बबला बन्ना गांव के समीप गंगा नदी में कटाव निरोधात्मक कार्य चल रहा है. विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने उक्त स्थलों पर पहुंचकर कार्य का जायजा लिया. कार्य करा रहे संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. रज्जी इमाम, गोपाल कृष्ण यादव, पूर्व मुखिया फजले हक सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन