पीसीसी सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास

पीसीसी सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास
प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के बस्तौल पंचायत अंतर्गत बस्तौल गांव के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क किनारे मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से गांव जाने वाली सड़क का फीता काटकर विधायक ने शिलान्यास किया. विधायक निशा सिंह ने कहा कि बस्तौल गांव से प्रखंड मुख्यालय जाने में ग्रामीणों को तकरीबन एक किलोमीटर दूरी तय कर जाना पड़ता था. मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना मद से पीसीसी ठलाई सड़क का शिलान्यास किया गया. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अरुण कुमार सिन्हा, अमित सिंह, भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद मंडल, परिमंडल मंडल, वरिष्ठ नेता राजेंद्र विश्वास, प्रभात कुमार साह, दयानन्द मंडल, सुमन मंडल, राज कुमार मंडल के साथ दर्जनों समाजसेवी एवं ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




