2.75 करोड़ से तीन सड़कों की आधारशिला विधायक ने रखी

Updated at : 06 Sep 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
2.75 करोड़ से तीन सड़कों की आधारशिला विधायक ने रखी

2.75 करोड़ से तीन सड़कों की आधारशिला विधायक ने रखी

विज्ञापन

बरारी प्रखंड के सुजापुर पंचायत के विभिन्न गांव में तीन सड़कों की आधारशिला विधायक विजय सिंह ने नारियल चढ़ा कर रखी. विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना से पौने तीन करोड़ की प्राक्कलित राशि से तीन सड़कों का आधारशिला रखा गया. जिसमें दो पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क कछुवा शिशवा बैडण्डा एवं सिक्कट बलुआ एमआर पथ रिस्का मांझी के घर से चौहान टोला बलुआ में प्राक्कलित राशि 61 लाख 36 हजार 5 सौ 77 रुपया एवं पीडब्लूडी रोड बलुआ शम्भू महलदार के घर से गिद्धाबाड़ी नहर टोला सड़क निर्माण प्राक्कलित राशि एक करोड़ 26 लाख 79 हजार दो सौ 79 रुपया से गुणवत्ता के साथ मजबूत सड़क बनेगा.. सड़क निर्माण लोग खड़ा होकर कराये. कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए. पौने तीन करोड से तीन सड़क शिलान्यास मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, कुन्दन कुमार, शंभू महलदार, सुशील चौधरी, राजीव भारती सहित ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन