फर्जी एआई वीडियो पोस्ट करने पर विधायक ने दर्ज कराया केस

फर्जी एआई वीडियो पोस्ट करने पर विधायक ने दर्ज कराया केस
– विधायक महबूब आलम ने उनके विरुद्ध बारसोई थाने दर्ज कराई एफआईआर बारसोई बलरामपुर विधानसभा के विधायक महबूब आलम ने सोमवार को बारसोई थाना में एक आवेदन देकर सोशल मीडिया में उनके विरुद्ध फर्जी एआई वीडियो पोस्ट व अपलोड करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. उक्त फर्जी एआई वीडियो को प्रसारित करने वाले लोगों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. थाना में दर्ज एफआईआर के माध्यम से निवर्तमान विधायक ने बताया है कि उनके विरुद्ध सोमवार को कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा एक फर्जी आर्टिफिशल इंटेलीजेंस वीडियो बनाकर शोशल मीडिया पर प्रसारित करने का घोर निंदनीय कार्य किया गया है. उन्होंने बताया कि उन्हें इस बार के विधानसभा चुनाव में लोगों का पूरा-पूरा आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है. उनके जीत की संभावना को देखते हुए कुछ असामाजिक तत्वों ने साजिश रचकर आम जनता के बीच भ्रम फैलाने का कार्य किया है. फर्जी एआई वीडियो में निवर्तमान विधायक महबूब आलम के द्वारा एआईएमआईएम प्रत्याशी आदिल हुसैन को समर्थन देने की बात कही जा रही है जो बिल्कुल ही बेबुनियाद एवं भ्रामक है. निवर्तमान विधायक ने बताया कि वह क्षेत्र में मुस्तैदी के साथ डटे हुए हैं. क्षेत्र की जनता ने उन्हें एक बार फिर से अपार समर्थन देने का मन बना लिया है. उन्होंने जनता से उनके विरुद्ध साजिश रचने वाले लोगों को वोट के माध्यम से मुंह तोड़ जवाब देने की अपील की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




