मिशन एडमिशन: 11 वीं में नामांकन को छात्रों को मिला एक और मौका

मिशन एडमिशन: 11 वीं में नामांकन को छात्रों को मिला एक और मौकाकोूग
– ओएफएसएस के माध्यम से 20 मई तक करें आवेदन कटिहार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-27 कक्षा 11 वीं कक्षा में नामांकन के लिए आवेदन का विशेष अवसर दिया है. समिति ने कहा कि सीबीएसई, आइसीएसई एवं अन्य बोर्ड से 10 वीं परीक्षा में सफल छात्र-छात्राएं जो 11वीं में नामांकन के लिए इच्छुक है. वह नामांकन के लिए ओएफएसएस के माध्यम से 20 मई तक आवेदन फार्म भर सकते हैं. उल्लेखनीय है कि नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 अप्रैल से जारी है. आवेदन की अंतिम तिथि आठ मई को समाप्त हो गयी थी. सीबीएसई 10 वीं रिजल्ट आने के बाद समिति ने 20 मई तक आवेदन का विशेष मौका दिया है. आवेदन आनलाइन समिति के वेबसाइट जाकर भर सकते है. समिति ने छात्रों को सामान्य सूत्री पत्र को ध्यान से पढ़ने के लिए कहा है. इसमें छात्रों को ओएफएसएस के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया, चयन की प्रक्रिया, आवेदकों को नामांकन के लिए चुने जाने पर उन्हें सूचना देने की प्रक्रिया, आरक्षण तथा अन्य चीजों के विस्तृत जानकारी मिलेगी. केवल उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षा प्रदान करने वाली मान्यता प्राप्त सभी सरकारी व गैर सरकारी इंटर स्तरीय शिक्षण संस्थानों में नामांकन के लिए ओएफएसएस के माध्यम से आनलाइन आवेदन किया जायेगा. आफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा. समिति की ओर से कहा गया कि विद्यार्थी नामांकन प्रपत्र भरने से पहले ओएफएसएस के माध्यम से राज्य के विभिन्न इंटर स्तरीय शिक्षण संस्थानों में पिछले वर्ष (2024) में नामांकन के लिए जारी की गयी मेधा सूची का कट आफ अंक वेबसाइट पर देख सकते है. फिर तय करें कि वे नामांकन किस इंटर स्तरीय शिक्षण संस्थान में प्राथमिकता के अनुसार लेना चाहते है. छात्र-छात्राएं ओएफएसएस के माध्यम से आनलाइन आवेदन भरते समय न्यूनतम 10 व अधिकतम 20 विकल्प चुन सकते है. विकल्प चुनने के पश्चात वही सारे विकल्प अंतिम विकल्प माना जायेगा तथा नामांकन प्रक्रिया के दौरान उन्हें बदला नहीं जायेगा. आवेदन शुल्क 350 रुपये निर्धारित है. आवेदन शुल्क जमा नहीं होने पर आवेदन प्रपत्र अस्वीकृत कर दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




