नाबलिग बेरोकटोक दौड़ा रहे टोटो, डीटीओ बोले, होगी कार्रवाई

Updated at : 09 May 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
नाबलिग बेरोकटोक दौड़ा रहे टोटो, डीटीओ बोले, होगी कार्रवाई

नाबलिग बेरोकटोक दौड़ा रहे टोटो, डीटीओ बोले, होगी कार्रवाई

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के कोलासी बाजार से बैजनाथपुर जाने वाली सड़क पर नाबालिग बच्चों द्वारा टोटो चलाना आम होता जा रहा है. महज 12 साल की उम्र के बच्चे बेधड़क सड़कों पर सवारी लेकर दौड़ते नजर आते हैं. जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि इतनी कम उम्र में वाहन चलाना न सिर्फ खतरनाक है. बल्कि कानूनन अपराध भी है. बुद्धिजीवी वर्ग व ग्रामीणों ने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि ये नाबालिग चालक खुद के साथ-साथ सवारियों और अन्य राहगीरों की जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं. ट्रैफिक पुलिस की निष्क्रियता के कारण इस तरह की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं. डीटीओ बालमुकुंद प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर 5,000 तक का जुर्माना लगाया जायेगा. यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते पकड़ा गया, तो उसके अभिभावक या वाहन मालिक पर 25,000 तक का जुर्माना लगेगा और वाहन जब्त कर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि कोलासी क्षेत्र में मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है. जल्द ही सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन