नाबालिग ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की

नाबालिग ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की

विज्ञापन

परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती, खतरे से बाहर कटिहार घर में काम का अधिक बोझ पड़ने पर 14 वर्षीय नाबालिग ने पॉयजन खाकर जान देने की कोशिश की. हालांकि समय रहते उन्हें तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के बाद उनकी हालत अब खतरे से बाहर है. सोनौली निवासी 14 वर्षीय साक्षी ने घर के काम में अधिक बोझ उन पर पड़ने के कारण उन्होंने ऐसा कदम उठाया. परिजनों ने उन्हें फौरन सदर अस्पताल में भर्ती कराया. त्वरित उपचार के बाद उनकी हालत अब खतरे से बाहर है. साक्षी के मामा ने बताया कि साक्षी कुल चार बहन है. बड़ी बहन बिहार पुलिस की तैयारी करती है. दूसरे नंबर पर साक्षी है. जबकि दो छोटी-छोटी बहन है. पिता बाहर रहते है. मां की तबीयत खराब होने के कारण घर का पूरा ज्यादातर काम साक्षी को ही करना पड़ता था. जिस कारण से वह हताश हो गयी और घर में रखे खेत में डालने वाला जहरीला केमिकल पी लिया. उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें फौरन स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन