कोचिंग जा रही नाबालिग को जबरन सिंदूर लगाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया पॉक्सो केस

Updated:
विज्ञापन

बरारी थाना

कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक नाबालिग लड़की के साथ जबरन सिंदूर लगाने की घटना से इलाके में आक्रोश है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Katihar POCSO Case: बरारी (कटिहार). थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार सुबह नाबालिग लड़की के साथ जबरन सिंदूर लगाने की घटना सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है. सूचना मिलने पर बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है.

सहेली को बुलाने गई थी नाबालिग

जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की गुरुवार सुबह अपनी सहेली को कोचिंग के लिए बुलाने गई थी. इसी दौरान कथित तौर पर संजीव कुमार ठाकुर ने उसके साथ जबरन सिंदूर लगाने की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने घटनास्थल को घेरा

घटना की सूचना मिलते ही बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल को रिबन लगाकर घेर दिया और मामले की जांच शुरू की. पुलिस अधिकारियों ने घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी जुटाई.

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि आरोपी संजीव कुमार ठाकुर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

Katihar POCSO Case: पुलिस ने आरोपी के माता-पिता को भी पूछताछ के लिए थाना बुलाया है. वहीं आरोपी संजीव कुमार ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई जारी है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन