शहीद स्मारक पर कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन, 13 अगस्त को बताया गौरव का दिन
फोटो- शहीद स्मारक पर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेस जिला अध्यक्ष व अन्य | Prabhat Khabar Network
कटिहार में अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस नेताओं ने शहीद स्मारक पहुंचकर आजादी की लड़ाई में शहीद हुए वीर सपूतों को माल्यार्पण कर नमन किया और श्रद्धांजलि दी।
Katihar News: कटिहार. जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरुवार को अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया. इस अवसर पर स्थानीय शहीद स्मारक स्थल, नगर निगम के सामने कार्यक्रम आयोजित कर कटिहार जिले के स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कांग्रेस नेताओं ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया.
13 अगस्त को बताया कटिहार के लिए गौरव का दिन
जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि 13 अगस्त कटिहार जिले के लोगों के लिए गर्व का दिन है. इसी दिन जिले के कई वीर सपूतों ने देश की आजादी की लड़ाई में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था. उन्होंने कहा कि उन्हीं शहीदों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है.
शहीदों के बलिदान को किया याद
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जिले के वीर सपूतों ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर किया. उनके संघर्ष और बलिदान को याद रखना वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों की जिम्मेदारी है. नेताओं ने शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया.
कांग्रेस नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Katihar News: श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सऊद आलम, राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर डॉ बिपिन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम राय, जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह, जिला प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, नगर अध्यक्ष अ राज आनंद सिंह, नगर अध्यक्ष ब राजेश रंजन मिश्रा उर्फ रिंकू मिश्रा सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.इसके अलावा शाहनवाज खान, पुतुल सिंह, मीनाक्षी श्वेता, पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ कुमार, गिरींद्र कुमार सिन्हा, यशवंत कुमार सेठी, जटा शंकर झा, मशरूर आलम, राकेश यादव, पंकज यादव, हसन अधिवक्ता, धनंजय ठाकुर, ताहिर, मुकेश कुमार, बाबू सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए