नगर निगम ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Updated:
विज्ञापन

फोटो- नगर निगम की तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज के साथ शामिल जनप्रतिनिधि और कर्मी.

कटिहार नगर निगम ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया. इस यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. शहर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान से सराबोर हो गया.

विज्ञापन

Katihar Tiranga Yatra: कटिहार. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर निगम कटिहार की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और नगर निगम के कर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया.

नगर निगम परिसर से शुरू हुई यात्रा

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर निगम परिसर से किया गया. इसके बाद यात्रा शहीद चौक, एमजी रोड, पानी टंकी चौक, रामकृष्ण मिशन रोड और न्यू मार्केट होते हुए पुनः नगर निगम कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई. यात्रा के दौरान विभिन्न मार्गों पर स्थानीय लोगों ने भी उत्साह के साथ तिरंगे का स्वागत किया.

देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् जैसे देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा. हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए जनप्रतिनिधियों और कर्मियों की टोली से शहर में देशभक्ति का माहौल बना रहा.

वीर शहीदों के बलिदान को किया याद

यात्रा में शामिल लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और सेनानियों को नमन किया. उन्होंने देश की आजादी के लिए दिए गए उनके त्याग और बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की.

महापौर समेत जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में महापौर उषा देवी अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, नगर निगम के पार्षद सहित निगम के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए. सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम और नागरिक एकता का संदेश दिया.

नागरिक एकता मजबूत करना रहा उद्देश्य

Katihar Tiranga Yatra: नगर निगम की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक एकता की भावना को मजबूत करना रहा. यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले कटिहार शहर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना दिया.


विज्ञापन
Saroj Kumar

लेखक के बारे में

By Saroj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन