संदिग्ध अवस्था में अधेड़ का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Updated at : 09 Nov 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में अधेड़ का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

संदिग्ध अवस्था में अधेड़ का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

संशोधित कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के साहेब पारा लंगड़ा बागान स्थित केंद्रीय विद्यालय के समीप से रविवार को सहायक थाना पुलिस ने सड़ी गली अवस्था में 45 वर्षीय व्यक्ति का अज्ञात शव बरामद किया है. इसके पश्चात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जिसके पश्चात शव की पहचान को लेकर पुलिस संरक्षण में रखा गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालय के समीप काफी दुर्गंध फैला हुआ था. कुछ लोग दुर्गंध का कारण जानने के प्रयास में लगे थे कि उन लोगों की नजर केंद्रीय विद्यालय के पीछे बने कीचड़ नुमा नाले में पड़ा शव दिखा. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने सहायक थाना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच करते हुए शव की पहचान में जुट गयी. शव सड़ा गला स्थिति में था, जिस कारण उसकी पहचान नहीं हो पायी. तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की उम्र तकरीबन 40 से 45 वर्ष बताया जा रहा है. जबकि स्थानीय लोग हत्या की आशंका जाता रहे हैं. इस संदर्भ में सहायक थाना अध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि शव दो तीन दिन पुराना है. शव सड़ गल गया है. जिस कारण शव की पहचान नहीं हो पायी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा उसकी पहचान के लिए निरीक्षण में रखा गया है. मृतक की शिनाख्त एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन