कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में मीड टर्म की परीक्षा शुरू

Published by :RAJKISHOR K
Published at :28 Apr 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में मीड टर्म की परीक्षा शुरू

कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में मीड टर्म की परीक्षा शुरू

विज्ञापन

– दो पालियों में अलग-अलग सेमेस्टर के छात्रों ने परीक्षा में लिया भाग – पांच मई तक संचालित होगी परीक्षा कटिहार हाजीपुर स्थित कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में अलग-अलग सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की सोमवार से मीड टर्म की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई. कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ रंजना कुमारी ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में हुई. परीक्षा संचालन को लेकर तैयारी पूर्व की जा रही थी. प्रथम सेमेस्टर के वैसे छात्र जिनका इयर बैक 2023 में लग गया है. साथ ही थर्ड सेमेस्टर मिड टर्म परीक्षा 2025 संचालित की जा रही है. यह परीक्षा पांच मई तक संचालित की जायेगी. बताया कि प्रथम सेमेस्टर इयर बैक 2023-27 बैच की परीक्षा द्वितीय पाली ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक ली गयी. सीई गणित प्रथम पेपर, एमई गणित पेपर, सीएसई गणित प्रथम, ईईई गणित प्रथम पेपर के अलावा भीएलएसआई के गणित प्रथम पेपर की परीक्षा हुई. तृतीय सेमेस्टर के छात्र- छात्राओं की परीक्षा द्वितीय पाली में ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक हुई. जिसमें सीई गणित पेपर तृतीय, एमई गणित तृतीय, सीएसई के गणित तृतीय, भीएलएसआई गणित तृतीय पेपर के साथ ट्रीपल ई के इएमएफ विषय की परीक्षा ली गयी. दूसरे दिन प्रथम सेमेस्टर के इयर बैक छात्रों की बीईई, बीईई, रसायन की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन