125 दिन रोजगार की गारंटी के लिए बुलायी आमसभा

125 दिन रोजगार की गारंटी के लिए बुलायी आमसभा
आजमनगर निमोल पंचायत भवन में जी राम जी योजना के तहत 125 दिन रोजगार की गारंटी दिए जाने के लिए आमसभा बुलायी गयी. अध्यक्षता पंचायत के मुखिया कुलसुम बेगम ने किया. मुखिया ने आमसभा में उपस्थित मजदूरों को बताया गया कि अब 125 दिन रोजगार की गारंटी सरकार के द्वारा दी गई है. मजदूरों को अब 125 दिन रोजगार मिलेगा. पंचायत के मुखिया ने बताया कि मनरेगा योजना का नाम बदलकर सरकार के द्वारा जी राम जी योजना रखा है. अब उक्त योजना के तहत मजदूरों को रोजगार मुहैया कराया जायेगा. पंचायत रोजगार सेवक अजय कुमार, इंतजार आलम, राहुल शकील सहित बड़ी तादाद में मजदूर उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










