प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के शामिल कराने को लेकर बैठक

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के शामिल कराने को लेकर बैठक
कटिहार भाजपा नगर पश्चिम मंडल की कार्यशाला बुधवार को विधायक तारकिशोर प्रसाद के आवास पर मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व अटल बिहारी वाजपेई के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व वंदे मातरम के गायन के साथ किया गया. मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा के संग विधानसभा प्रभारी अरुण सिंह, विधानसभा संयोजक धर्मनाथ तिवारी, 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्णिया आगमन की तैयारी के निमित्त विधानसभा प्रभारी व सहरसा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, मंडल प्रभारी सह निगम पार्षद प्रमोद महतो, मंडल मंत्री सह निगम पार्षद चंद्रशेखर यादव, पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक सह निगम पार्षद दिनेश पांडेय, जिला मंत्री नेहा किरण, पूजा शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीना तिवारी, अमित गुप्ता, परिमल झा, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी तथा मंडल कार्य समिति के समस्त पदाधिकारी के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है. हमें गर्व है कि हम भाजपा महापरिवार के सदस्य हैं. विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए पार्टी के कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की व कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं को से लोगों को अवगत कराने की बात कही. दिवाकर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 सितंबर को पूर्णिया के जीरो माइल (गुलाब बाग) शिशाबाड़ी एसएसबी कैंप मैदान में होने वाली ऐतिहासिक जनसभा मे कटिहार विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक लोग जनसभा में भाग लें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




