स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एएनम व स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक

Published by :RAJKISHOR K
Published at :29 Mar 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एएनम व स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक

स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एएनम व स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में शनिवार को स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने व सरकार की संचालित सभी योजनाओं का लाभ आमजनों को समय पर मिले इस पर चर्चा की गयी. अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डॉ आयुष भारद्वाज व स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार ने किया. एनसीडी, मेडिसिन, आरसीएच, नियमित टीकाकरण यह सभी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया. बताया हर हाल में सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आमजनों को समय पर मिले. इसको ध्यान में रखते हुए कार्य करने की जरूरत है. मौके पर आयोजित समीक्षात्मक बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों की समीक्षा की गयी. इस अवसर पर अन्य स्वास्थ्य कर्मी सहित एएनम व स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन