मेयर ने मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार कार्यक्रम प्रचार वाहन को दिखायी हरी झंडी

Updated at : 07 Sep 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
मेयर ने मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार कार्यक्रम प्रचार वाहन को दिखायी हरी झंडी

मेयर ने मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार कार्यक्रम प्रचार वाहन को दिखायी हरी झंडी

विज्ञापन

कटिहार मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार कार्यक्रम के प्रचार को रविवार को नगर निगम परिसर से प्रचार वाहन को रवाना किया. प्रचार वाहन को मेयर उषा देवी अग्रवाल, उपमहापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मेयर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि बिहार सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के रोजगार के लिए एक नयी योजना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की गयी है. मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी. योजना का क्रियान्वयन ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बिहार के ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति और नगर विकास एवं आवास के माध्यम से किया जा रहा है.आर्थिक सहायता के रूप में सभी परिवारों की एक महिला को अपनी पसंद के राजेगार को दस हजार रूपये की राशि प्रथम किस्त के रूप में दी जायेगी. महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के बाद दो लाख रूपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता आवश्यकतानुसार दी जायेगी. नगर निगम के आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र की महिलाएं जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं. वह अपना आवेदन वेब पोर्टल के माध्यम से कर सकती हैं. जीविका द्वारा डीबीटी के माध्यम से राशि लाभुकों के आधार से सम्बद्ध बैंक खाते में हस्तांतरित की जायेगी. मौके पर वार्ड नम्बर तीस के पार्षद नितेश सिंह निक्कू, प्रतिनिधि सौरभ मालाकार, एसएचजी की महिलाएं, डेएनयूएलएम के नगर मिशन प्रबंधक अजित कुमार पांडेय एवं सभी सीआरपी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन