मौसम की करवट लेते ही हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों को किया परेशान

Updated:
विज्ञापन
मौसम की करवट लेते ही हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों को किया परेशान

मौसम की करवट लेते ही हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों को किया परेशान

विज्ञापन

हसनगंज मौसम के करवट लेते ही ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. शुक्रवार की सुबह से ही सर्द हवाओं के साथ हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया. ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे दिन लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आये. सुबह से ही घने कोहरे की धुंध छायी रही. दोपहर 12 बजे तक लोगों को धूप के दर्शन नहीं हुए. पूरे दिन सर्द पछुआ हवाओं की कनकनी ने लोगों को घरों में दुबके रहने पर मजबूर कर दिया. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में पछुआ हवा चलती रहेगी. जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है. ठंड बढ़ने का असर जनजीवन पर साफ दिखने लगा है. बलुआ, रामपुर, जगरनाथपुर, कालसर व ढेरुआ पंचायत के गांवों में लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते नजर आये. पूरे दिन धुंध छायी रही और सर्द हवा का दौर जारी रहा. तेज ठंड का असर बाजार पर भी पड़ा है. सामान्य दुकानों पर ग्राहकों की संख्या घट गई है. गर्म कपड़ों, स्वेटर, कंबल, हीटर और दवाइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है. सुबह सुबह सड़कों पर वाहन चालक हेडलाइट जलाकर चलते नजर आये. मौके पर बिंदेश्वरी केवट सहित दर्जनों ग्रामीणों ने प्रशासन से अलाव व कंबल की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन