मैट्रिक परीक्षा 2026: परीक्षार्थियों में लड़कों की तुलना में लड़कियां अधिक

Updated at : 21 Dec 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा 2026: परीक्षार्थियों में लड़कों की तुलना में लड़कियां अधिक

मैट्रिक परीक्षा 2026: परीक्षार्थियों में लड़कों की तुलना में लड़कियां अधिक

विज्ञापन

– कदाचारमुक्त व स्वच्छ परीक्षा संचालन की तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग, 55 परीक्षा केंद्र पर 17 फरवरी से होगी परीक्षा कटिहार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के दिशा निर्देश के आलोक में स्थानीय शिक्षा महकमा ने मैट्रिक परीक्षा 2026 की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गयी है. स्थानीय शिक्षा महकमा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार कदाचार मुक्त व स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने के लिए कई स्तरों पर व्यवस्था की जा रही है. समिति की ओर से भी कदाचारमुक्त व स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जरूरी दिशा निर्देश जारी किया गया है. इस बीच मिली जानकारी के अनुसार इस बार मैट्रिक परीक्षा संचालित करने के लिए जिले में 55 परीक्षा केंद्र बनाये गये है. इस परीक्षा में 37227 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे. जिसमें छात्राओं की संख्या छात्र से अधिक है. इस बार 19426 छात्राएं मैट्रिक परीक्षा में सम्मिलित होंगे. जबकि इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्रों की संख्या 17801 है. परीक्षा केंद्र पर कदाचारमुक्त व स्वच्छ परीक्षा संचालन व बुनियादी सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी ने संबंधित परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक दिशानिर्देश दिया है. डीइओ के अनुसार पूर्व की भांति वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 (मैट्रिक) का आयोजन किया जाना है. परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी सहित अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी की जानी है. साथ ही स्वच्छ व कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संचालन को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी मार्गदर्शिका का अनुपालन सुनिश्चित किया जाना है. इस बीच बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक व इंटर परीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. समिति के अनुसार मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होगी तथा 25 फरवरी 2026 तक चलेगी. कटिहार शहर के इन 38 केंद्रों पर होगी इंटर परीक्षा डीइओ की ओर से जारी पत्र के अनुसार मैट्रिक परीक्षा के लिए जिले में 55 परीक्षा केंद्र बनाये गये है. कटिहार अनुमंडल अंतर्गत शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में 38 परीक्षा केंद्र बनाये गये है. कटिहार शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में जिन संस्थान में मैट्रिक परीक्षा आयोजित की जायेगी. उनमें उमा देवी मिश्रा बालिका उच्च विद्यालय कटिहार, उच्च विद्यालय हॉस्पिटल रोड, महेश्वरी एकेडमी, मारवाड़ी पाठशाला बड़ाबाजार, गांधी उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी, इंटर कॉलेज बीएमपी सात, मैरी इमैकुलेट स्कूल बरमसिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रिफ्यूजी वर्मा कॉलोनी, हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय बीएमपी सात, त्रिवेणी नायक मिडिल स्कूल लड़कनियां, मध्य विद्यालय हवाई अड्डा, राजकीय उच्च विद्यालय शरीफगंज, उच्च विद्यालय बीएमपी सात, मिडिल स्कूल मिरचाईबाड़ी, एएएम चिल्ड्रेन्स एकेडमी, एमबीटीए इस्लामिया उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय हफलागंज, जयमाला शिक्षा निकेतन हृदयगंज, सीताराम चमरिया इंटर कॉलेज, सूर तुलसी इंटर कॉलेज, मारवाड़ी उच्चतर माध्यमिक पाठशाला फसिया, आदर्श उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी, चिल्ड्रेन्स हैप्पी होम रोजितपुर, उर्दू मध्य विद्यालय कदवा रामपारा, सीमांचल माइनॉरिटी बीएड कॉलेज, उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीपतरा सिंधिया मनसाही, आदर्श मिडिल स्कूल रानीपतरा सिंघिया मनसाही, यूके मिडिल स्कूल शरीफगंज, एसएस पब्लिक स्कूल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय खेरिया, टियोमल वर्ल्ड इंडस्ट्रियल एरिया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मनिया, मिडिल स्कूल दलन टोला हाजीपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरसा, राजकीय इंटर कॉलेज कोढ़ा, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल कोढ़ा शामिल है. मनिहारी व बारसोई में 17 परीक्षा केंद्र जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार मनिहारी में सात व बारसोई में 10 परीक्षा केंद्र बनाये गये है. जिसमें मनिहारी अनुमंडल अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय मनिहारी, पीएलएसएन बालिका उच्च विद्यालय मनिहारी, बेतेल मिशन स्कूल मनिहारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुलीपाड़ा मनिहारी, बीपीएससी उच्च विद्यालय मनिहारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पटनी नारायणपुर, एलएसएचएस नवाबगंज शामिल है. इसी तरह बारसोई अनुमंडल अंतर्गत प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल बारसोई, उच्च विद्यालय बारसोई, उत्क्रमित मिडिल स्कूल भाग बारसोई, कन्या मध्य विद्यालय बारसोई बाजार, मिराकल पब्लिक स्कूल बारसोई, आदर्श मध्य विद्यालय बारसोई घाट, मध्य विद्यालय दत्ता, बारसोई पब्लिक स्कूल बारसोई, ज्योति पब्लिक स्कूल एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय मौलानापुर को परीक्षा केंद्र बनाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन