पीडब्ल्यूडी कांट्रेक्टर के घर नकाबपोश अपराधियों ने की फायरिंग

Updated at : 02 Jun 2024 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

परिजनों व स्थानीय लोगों में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

कटिहार. सहायक थाना क्षेत्र के मिरचाईबाड़ी शीतला स्थान मोहल्ले में पीडब्ल्यूडी के कांट्रेक्टर के घर नकाबपोश अपराधियों ने शनिवार की रात दहशत फैलाने की मंशा से कांट्रेक्टर के घर की खिड़की पर गोली फायरिंग कर दी. गोली की आवाज सुनते ही घर वालों के साथ आसपास के लोग में दहशत व्याप्त हो गया है. कांट्रेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात एक नकाबपोश ने उनके घर के खिड़की पर दो गोली दाग दी. लेकिन उन्हें लगा कि बच्चों ने पटाखा फोड़ा है. जब घर के बाहर शोरगुल होने लगा तो मुकेश घर से बाहर निकले. उसके बाहर निकलते ही स्थानीय लोगों ने कहा कि आपके घर की खिड़की में गोली चली है. जब ठेकेदार ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो नकाबपोश के द्वारा उसके खिड़की पर गोली फायरिंग करने का फुटेज प्राप्त हआ. घटना के बाद परिवार के लोग दहशत में है. पुलिस को घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी.

कहते हैं थानाध्यक्ष

घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है. सीसीटीवी फुटेज का आकलन किया जा रहा है. उक्त आधार पर चिह्नित कर आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

पंकज प्रताप, सहायक थाना अध्यक्ष.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन