पति की दीर्घायु व सुख-समृद्धि के लिए सुहागिन आज करेंगी करवाचौथ

पति की दीर्घायु व सुख-समृद्धि के लिए सुहागिन आज करेंगी करवाचौथ
कोढ़ा सुहागिन महिलाएं करवाचौथ का व्रत शुक्रवार को रखेंगी. यह व्रत पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि व अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखा जाता है. दिनभर निर्जल रहकर महिलाएं व्रत का पालन करेंगी. शाम को चंद्रमा के दर्शन के बाद पूजा कर व्रत का पारण करेंगी. करवाचौथ के दिन महिलाएं प्रातः स्नान कर सोलह श्रृंगार करती हैं. पारंपरिक विधि से करवा माता की पूजा करती हैं. दिनभर व्रती महिलाएं जल तक ग्रहण नहीं करतीं और पूरे श्रद्धा-भाव से अपने पति की मंगलकामना करती हैं. शाम को चांद निकलने पर थाली में दीपक, चलनी और करवा (जल से भरा पात्र) के साथ महिलाएं चंद्रमा को अर्घ देती हैं. फिर अपने पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का समापन करती हैं. पूजा की विधि व मान्यता करवाचौथ व्रत में करवा माता, भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय और गणेश जी की पूजा का विधान है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत से वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और सौहार्द बना रहता है. शहर के मंदिरों और सामूहिक पूजा स्थलों पर विशेष तैयारियां की गई हैं. कई स्थानों पर महिलाएं समूह में एकत्र होकर कथा सुनेंगी और व्रत की पारंपरिक रीति का पालन करेंगी. बाजार में करवाचौथ के मद्देनज़र चूड़ियों, बिंदी, साड़ियों, पूजा की थालियों और श्रृंगार सामग्रियों की बिक्री में काफी तेजी देखी गयी. ब्यूटी पार्लरों और मेहंदी कलाकारों की भी खूब मांग रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




