ePaper

मंडल कारा में छापेमारी के दौरान कई मोबाइल नंबर मिले, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 19 Sep 2024 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

एसपी के निर्देश पर पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

विज्ञापन

कटिहार. मुख्यालय के निर्देश पर डीएम व एसपी के नेतृत्व में गुरुवार को मंडल कारा का निरीक्षण व छापेमारी किया गया. इस दौरान कुछ मोबाइल नंबर व लाइटर बरामद किया गया. जानकारी के अनुसार, डीएम मनेश कुमार मीणा व एसपी वैभव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस बल के सहयोग से मंडल कारा का निरीक्षण व छापेमारी किया. पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलों के द्वारा सभी वार्डों की जांच की गयी. कैदियों की सामानों की तलाशी ली गयी. इस दौरान कुछ मोबाइल नंबर व लाइटर पुलिस ने बरामद की. डीएम एसपी ने कारा परिसर में अस्पताल का भी निरीक्षण किया. इस दौरान वहां की संपूर्ण व्यवस्था का जायजा लिया. मेडिकल वार्ड में उपचार की व्यवस्था, भोजन आदि की व्यवस्था सहित साफ- सफाई का भी जायजा लिया गया. इसके पश्चात मुलाकाती कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा कक्ष की स्थिति को देख कारा सपरिंटेंडेंट को आवश्यक निर्देश दिया. इसके अलावा डीएम व एसपी ने कैंटीन, खेल का मैदान, रसोई घर की भी सघनता से निरीक्षण व जांच किया. इस दौरान कारा में मिलें खामियों को लेकर कल सुपरिंटेंडेंट को निर्देशित किये. एसपी वैभव शर्मा बताया कि जेल से जुड़े व्यवस्थाओं की जांच की है. इस दौरान कुछ नंबर मिलने तथा लाइटर बरामदगी की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा किसी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया है. इस छापेमारी के दौरान सदर एसडीपीओ अभिजीत सिंह सहित नगर, सहायक थाना के पुलिस पदाधिकारी व जिला पुलिस बल शामिल थे. मुख्यालय के निर्देश पर डीएम व एसपी के नेतृत्व में गुरुवार को मंडल कारा का निरीक्षण व छापेमारी किया गया. इस दौरान कुछ मोबाइल नंबर व लाइटर बरामद किया गया. जानकारी के अनुसार, डीएम मनेश कुमार मीणा व एसपी वैभव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस बल के सहयोग से मंडल कारा का निरीक्षण व छापेमारी किया. पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलों के द्वारा सभी वार्डों की जांच की गयी. कैदियों की सामानों की तलाशी ली गयी. इस दौरान कुछ मोबाइल नंबर व लाइटर पुलिस ने बरामद की. डीएम एसपी ने कारा परिसर में अस्पताल का भी निरीक्षण किया. इस दौरान वहां की संपूर्ण व्यवस्था का जायजा लिया. मेडिकल वार्ड में उपचार की व्यवस्था, भोजन आदि की व्यवस्था सहित साफ- सफाई का भी जायजा लिया गया. इसके पश्चात मुलाकाती कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा कक्ष की स्थिति को देख कारा सपरिंटेंडेंट को आवश्यक निर्देश दिया. इसके अलावा डीएम व एसपी ने कैंटीन, खेल का मैदान, रसोई घर की भी सघनता से निरीक्षण व जांच किया. इस दौरान कारा में मिलें खामियों को लेकर कल सुपरिंटेंडेंट को निर्देशित किये. एसपी वैभव शर्मा बताया कि जेल से जुड़े व्यवस्थाओं की जांच की है. इस दौरान कुछ नंबर मिलने तथा लाइटर बरामदगी की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा किसी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया है. इस छापेमारी के दौरान सदर एसडीपीओ अभिजीत सिंह सहित नगर, सहायक थाना के पुलिस पदाधिकारी व जिला पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन