डीएस कॉलेज में स्टॉफ काउंसिल की बैठक में लिये गये कई निर्णय

Updated:
विज्ञापन
डीएस कॉलेज में स्टॉफ काउंसिल की बैठक में लिये गये कई निर्णय

अलग-अलग विभागाें से आया प्रस्ताव, कार्य कराने पर बनी सहमति

विज्ञापन

कटिहार. डीएस कॉलेज के गैलेरी वन में गुरूवार की दोपहर एक बजे से स्टॉफ काउंसिल की बैठक हुई. अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने की. बैठक करीब तीन घंटे तक चली. स्टॉफ काउंसिल की हुई मैराथन बैठक में कॉलेज के विभिन्न विभागों की समस्याओं पर चर्चा व निराकरण को लेकर निर्णय लिया गया. इस दौरान सभी विभागाध्यक्षों ने अलग-अलग समस्याओं से अवगत कराया. बीएड, बीसीए विभाग की ओर से भी प्रस्ताव दिया गया. बीसीए में एक ग्रील लगाने की बात कही गयी. जिस पर सहमति प्रदान हुई. डीएस कॉलेज में शिक्षकों के लिए अलग से शौचालय निर्माण को लेकर प्रस्ताव दिया गया. जिसे बनाने को लेकर पारित किया गया. विद्यार्थियों के लिए बनी शौचालयों की साफ सफाई, पानी, टूटे नल की मरम्मत करने, गर्ल्स काॅमन रूम का रंग रोंगन कराने, कॉलेज में गार्ड की व्यवस्था करने पर राय विचार किया गया. कॉलेज में खराब व बंद पड़े सीसीटीवी कैमरा मरम्मत कराये जाने पर प्रस्ताव दिया गया. निर्णय लिया गया कि सभी कार्य को शीघ्र कराया जाये. मौके पर डॉ वीणा रानी, प्रो मिहिर ठाकुर, डॉ विलास कुमार झा, शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय, नारायण झा, डॉ विपाशा राहा, डॉ स्वामीनंदन, डॉ मनोज परासर, प्रधान सहायक प्रदीप कुमार, डॉ एए ओंकार, सुधीर रमाणी, बीएड के एचओडी डॉ अजीजुल इस्लाम सहित सभी शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन