महाकाल सेना की बैठक में लिये गये कई निर्णय

महाकाल सेना की बैठक में लिये गये कई निर्णय
कटिहार महाकाल सेना कटिहार की ओर से रात्रि विशेष चर्चा के अंतर्गत अपने प्रशासनिक कार्यालय प्रांगण में एक रात्रि विशेष चर्चा का आयोजन किया गया. महाकाल सेना के वरिष्ठ व सक्रिय सदस्यों में भाग लिया. महाकाल सेना के शिवानंद ने बताया कि सीमांचल एरिया में अवस्थित जिले कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया में विशेष रूप से बांग्लादेशी घुसपैठियों का ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी ही तेजी के साथ संख्या बढ़ती जा रही है. पहली बात यह लोग हमारे बाजार पर कब्जा करते जा रहे हैं. जिस कारण से हमारे समाज के लोगों का रोजगार भी छीन रहा है. बैठक में कई बातों को सभी के समक्ष रखने के उपरांत शिवानंद सिंह ने यह प्रस्ताव रखा गया कि हम अपने दैनिक दिनचर्या में बांग्लादेशी का सामाजिक बहिष्कार करेंगे. उनके द्वारा किसी प्रकार का किसी कोई वस्तु नहीं खरीदेंगे. दूध, सब्जी व अन्य खान पीन के चीज भी उनके यहां से नहीं लेंगे या उनसे नहीं खरीदेंगे. इस तरीके से हमें धीरे-धीरे कर सामाजिक बहिष्कार करना है. बैठक में महाकाल सेना के अज्जू मुंडा, संजय कुमार, मनोहर कुमार, प्रसनजीत कुमार, सोनू ,रोहित खरवार, अमित गुप्ता, संजय झा, सिकंदर कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










